28 Mar 2024, 15:25:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाई एयरवेज ने रद्द की सभी यूरोपीय अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 12:11PM | Updated Date: Feb 28 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैकांक। थाई एयरवेज ने थाइलैंड और यूरोप के बीच की सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी है। उसने यह निर्णय पाकिस्तान के सभी हवाई अड्डे बंद किये जाने की वजह से लिया है। 
 
 बैंकाक पोस्ट के अनुसार 41 राष्ट्रों के हवाई मार्ग में समन्वय स्थापित करने वाले ब्रुसेल्स स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन यूरोकंट्रोल ने बुधवार को बुलेटिन में एयरलाइंस को बताया कि पाकिस्तान के हवाई मार्ग ‘तत्काल प्रभाव’से बंद कर दिये गये हैं जिसकी वजह से यूरोप और थाईलैंड के बीच की उड़ानें भी प्रभावित होंगी।
 
उड़ानें रद्द होने से दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशिया के अन्य हवाई अड्डे भी प्रभावित होंगे।  थाई एयरवेज के अध्यक्ष सुमेथ दामरोंगचैथम ने  कहा,आपात जैसी स्थिति है जिसका समाधान थाईलैंड और यूरोप के बीच की उड़ानों के मार्गों  को बदलकर ही किया जा सकता है जो आसान काम नहीं है। 
 
कोपेनहेगन, ओस्लो, ब्रुसेल्स, पेरिस, मॉस्को, फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख, ज्यूरिख, स्टॉकहोम, लंदन, रोम, मिलान और वियना के बीच की 13 उड़ानों प्रभावित हुई हैं।  थाई एयरवेज ने पाकिस्तान जाने वाली अपनी तीनों उड़ानें रद्द कर दी है और ईरानी एयरलाइंस ने भी बैंकाक से तेहरान की सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »