16 Apr 2024, 22:03:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में संगिन जिले से तालिबान का नियंत्रण हटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 2:17PM | Updated Date: Feb 27 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लश्कर गह। अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने तालिबानी आतंकवदियों से अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद के संगिन जिले का नियंत्रण पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है।         

एक सैन्य सूत्र ने बुधवार को बताया कि अफगान नेशनल आर्मी द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अभी तक तालिबान के कई अधीनस्थ कमांडरों समेत सैंकड़ों आतंकवादी मारे गये हैं और कई सारे बम बरामद और डिफ्यूज किये गये हैं।
 
अभियान के दौरान मंगलवार को इस अशांत जिले पर सेना का पूर्ण नियंत्रण हो गया है। इस जिले में सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच लंबे समय से संघर्ष होते रहे हैं। 
 
सुरक्षा बलों ने संघर्ष के दौरान नागरिकों और सुरक्षा बलों के किसी तरह के कोई नुकसान होने की कोई सूचना नहीं दी है। अभी तक तालिबान ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।          
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »