18 Apr 2024, 09:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत श्रीलंका को देगा आईटी तकनीकी के लिए 25 करोड़ की सहायता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 6:45PM | Updated Date: Feb 22 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारत श्रीलंका को जाफना में सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकी (आईसीटी) व्यापारिक केन्द्र की स्थापना के लिए 25 करोड़ रूए की सहायता देगा। भारत-श्रीलंका ने शुक्रवार को इसके लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमंसिघे की मौजूदगी में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधू , सामरिक विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्रालय के सचिव एस टी कोदिकारा ने हस्ताक्षर किए।
 
भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि यह परियोजना जनोन्मुखी विकास परियोजनाओं में श्रीलंका को सहयोग प्रदान करने के भारत सरकार के सतत प्रयासों का हिस्सा है। इस मौके पर सामरिक विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मलिक समाराविक्रेमा और उप मंत्री नलिन बंडारा जयमहा, संसद सदस्य मावी सेनतिराजाह, निर्यात विकास बोर्ड के अध्यक्ष इंदिरा मालवाटे और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »