16 Apr 2024, 21:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूकंप के झटकों से थर्राया जापान - चार घायल, सैंकड़ों लोग फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 3:14PM | Updated Date: Feb 22 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान का होक्काइडो गुरुवार रात रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूंकप से थर्रा गया। स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार की रात आये भूकंप में चार लोग घायल हो गये और लगभग 900 लोग घंटों तक फंसे रहे। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार गुरुवार की रात नौ बजकर 22 मिनट भूकंप के झटके महसूस किये गये। 
 
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर  छह से नीचे रही। भूकंप के दौरान गिरने से कुछ लोगों को हल्की चोटें आयी। अत्सुमा के शहर में भूकंप का बुरा असर देखा गया। भूकंप के झटके लगने से 100 लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप जमीनी सतह से लगभग 33 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
 
जापान रेल चिटोज लाइन पर ऑपरेटर के अनुसार लगभग 680 यात्री ट्रेन में कई घंटो तक फंसे रहे। शुक्रवार सुबह को भी कुछ ट्रेन सेवाएं बाधित रही। हाक्काइडो रेल कंपनी ने शक्रवार को 58 ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने हालांकि कहा कि अपराह्न से अधिकांश सेवाएं फिर से शुरू हो जाएगी ।हाक्काइडो के न्यू चिटोज हवाई अड्डे में लगभग 170 यात्रियों को रात में हवाई अड्डे में ही रुकना पड़ा, क्योंकि रात का तापमान शुरू से नीचे चला गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »