20 Apr 2024, 03:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कुवैत में 161 कैदियों को रिहा करने का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 12:04PM | Updated Date: Feb 22 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुवैत सिटी। कुवैत के अमीर(शासक) शेख सबाह अल-अहमद अल जाबेर अल सबाह ने अलग- अलग आरोपों में जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा करने के आदेश दिये हैं। गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार 58वें नेशनल डे और 28वें लिबरेशन डे के अवसर पर  अल सबाह ने कैदियों की रिहाई के संबंध में एक आदेश पत्र जारी किया। 
 
इस आदेश पत्र के मुताबिक 161 कैदियों को 25 फरवरी को रिहा किया जाएगा। इसके अलावा 545 अन्य कैदियों की सजा में कमी की जाएगी। इस आदेश का उद्देश्य जेल में बंद लोगों को एक मौका देना है ताकि वे लोग समाज के लिए हितकारी सिद्ध हों। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »