28 Mar 2024, 22:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण 28 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 10:15AM | Updated Date: Feb 22 2019 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में इस सप्ताह हुई भारी बारिश और बर्फबारी के कारण यह मौतें हुई हैं। 
 
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण प्रांत में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान में 450 से अधिक परिवार खराब मौसम के कारण प्रभावित हुए हैं। 
 
रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन, छत गिरने और बर्फबारी से संबंधित घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण देश के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »