28 Mar 2024, 19:34:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मादुरो ने ईयू से मानवीय सहायता लेने पर दी रजामंदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 10:01AM | Updated Date: Feb 22 2019 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने यूरोपीय संघ (ईयू) से मानवीय सहायता लेने पर रजामंदी दे दी है। मादुरो ने अपने पेरीस्कोप चैनल पर संबोधन में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने ईयू के संपर्क समूहों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के माध्यम से दो अरब यूरो की तकनीकी मदद की पेशकश स्वीकार कर ली है।’’ एवीएन न्यूज एजेंसी ने बताया कि रोड्रिग्ज ने ईयू के समूह को देश के लोगों के लिए जरूरी दवाइयों और खाद्य सामग्री की सूची सौंप दी है। 
 
गौरतलब है कि वेनेजुएला का विपक्षी दल देश में गंभीर मानवीय संकट का हवाला देकर विभिन्न देशों की ओर से मदद के प्रस्ताव को स्वीकार करने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया है और मानवीय सहायता के तहत भेजे जाने वाली सामग्री को सीमा पार नहीं करने दे रही है। मादुरो ने अब तक केवल ईयू की मदद स्वीकार करने की घोषणा की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »