18 Apr 2024, 07:22:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोप ने दुष्कर्म मामलों के समाधान के लिए की बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 12:58AM | Updated Date: Feb 22 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस  ने नाबालियों को यौन शोषण से संरक्षण को लेकर कैथोलिक चर्च में गुरुवार को बैठक की और शीर्ष पादरियों से पादरियों की ओर से किए गए यौन शोषण के मामलों के प्रभावी समाधान का आग्रह किया। बिशप ने कहा कि लोग हमसे इस तरह के कृत्यों की सामान्य एवं अपेक्षित निंदा की अपेक्षा नहीं करते बल्कि इससे निपटने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पोप ने चार दिवसीय चर्चा के लिए कई कार्डिनल्स,  आर्कबिशप, बिशप और चर्च के अन्य नेताओं को आमंत्रित किया है जिसमें न्याय के लिए रोते हुए बच्चों की बात सुनी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कैथोलिक चर्च के पादरियों पर बाल दुष्कर्म के आरोप लगते रहे हैं। इस तरह के एक मामले में वाशिंगटन में पादरियों के अधिकार क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले पूर्व अमेरिकी कार्डिनल थियोडोर मैककारिक को महीने की शुरु में हटा दिया गया। उन्हें चर्च की जांच में यौन शोषण का दोषी पाया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »