24 Apr 2024, 22:23:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल्जीरिया में वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 3:44PM | Updated Date: Feb 21 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्जीयर्स। अल्जीरिया के पश्चिमी प्रांत टिरेट में बुधवार रात वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। 
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार हेलीकॉप्टर अल्जीयर्स से लगभग 220 किलोमीटर दूर रेचाइगा के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस एवं पुलिस का गश्ती दल मौके पर पंहुचा। 
 
रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंघ में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अप्रैल में भी सेना का ईयूशिन आई-76 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 257 लोगों की मौत हो गयी थी। दुर्घटना में मरने वाले अधिकतर सैनिक तथा उनके परिजन हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »