25 Apr 2024, 16:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश : ढाका में इमारत में आग, 70 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 12:41PM | Updated Date: Feb 21 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका में एक इमारत में आग लगने के कारण कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य झुलस गये हैं। पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद जावेद पटवारी ने हादसे में 70 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि  बताया कि बुधवार रात करीब 10:40 बजे पुराने ढाका में हाजी वाहेद मैंशन नामक एक पांच मंजिला इमारत के भूतल पर एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें जल्द ही पास की चार इमारतों में भी फैल गई जिससे बड़ी संख्या में लोग इमारतों के अंदर फंस गये। पटवारी ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

उन्होंने कहा, इमारत के भीतर और शव हो सकते हैं। हम अब जली हुई इमारत के भीतर तलाश अभियान चला रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि और इमारतों में भी फैल सकती थी लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारी रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे और इस पर काबू पा लिया। इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »