25 Apr 2024, 04:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश : ढाका में इमारत में आग, 69 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 11:12AM | Updated Date: Feb 21 2019 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका में एक इमारत में आग लगने के कारण कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गये। अग्निशमन एवं नागरिक रक्षा के ड्यूटी ऑफिसर महफूज रिवेन ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:40 बजे पुराने ढाका में हाजी वाहेद मैंशन नामक एक पांच मंजिला इमारत के भूतल पर एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें जल्द ही नजदीकी इमारतों में भी फैल गई।

दमकल विभाग के कर्मचारी रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गयी है। इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रिवेन ने बताया अब तक 69 शव निकाले जा चुके हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »