29 Mar 2024, 10:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुलवामा में पाक की भूमिका मानी, प्रतिबंधों का समर्थन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 9:53PM | Updated Date: Feb 20 2019 9:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत एवं सऊदी अरब के बीच बुधवार यहां हुई बैठक में पुलवामा हमले में पाकिस्तान की मिलीभगत के बारे में भी चर्चा हुई और सऊदी अरब सरकार पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों एवं आतंकवादी संगठनों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। विदेश मंत्रालय के सचिव  टी. एस. तिरुमूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के बीच यहां हुई बैठक के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बातचीत में न केवल आतंकवादियों बल्कि आतंकवादी संगठनों पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा व्यापक प्रतिबंध लगाने के बारे में चर्चा हुई है।

श्री तिरुमूर्ति ने कहा कि हमने बैठक में इस बात को पुख्ता ढंग से रखा कि केवल आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाना काफी नहीं है, आतंकवादियों को भी प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। और सऊदी अरब के अधिकारी हमारी बात से पूरी तरह से सहमत हो गये।यह पूछे जाने पर कि क्या सऊदी अरब के शाहजादे की ओर से भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव घटाने में मध्यस्थता का कोई प्रस्ताव आया है, उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया। उन्होंने बताया कि सऊदी शाहजादे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 के बाद से ही पाकिस्तान के साथ व्यक्तिगत पहल के माध्यम से मैत्री संबंध स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की और दोनों पक्ष इस बात के लिए सहमत हुए कि समग्र वार्ता बहाल करने के लिए जरूरी माहौल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने सभी देशों का आव्‍हान किया कि वे शासन की नीति के रूप में आतंकवाद के इस्तेमाल की भर्त्सना करें। उन्होंने दूसरे देश के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियां चलाने वाले देशों को हथियारों की आपूर्ति रोकी जानी चाहिए। दोनों नेताओं ने आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा व्यापक प्रतिबंध लगाने की जरूरत को भी रेखांकित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »