19 Apr 2024, 18:01:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

'टॉयलेट पेपर’ की पाकिस्तानी झंडे दिखने का कोई सबूत नहीं मिला : गूगल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 2:03PM | Updated Date: Feb 20 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि उसका सर्च इंजन ‘दुनिया के सबसे अच्छा टॉयलेट पेपर’, ‘सबसे अच्छा चीन निर्मित टॉयलेट पेपर’ या केवल ‘टॉयलेट पेपर’ खोज करने पर पाकिस्तानी झंडे को दिखा रहा है। गूगल के प्रवक्ता ने कहा, इसकी जांच करने के दौरान हमें कोई सबूत नहीं मिला है जिसमें तस्वीरें इस विशेष खोज के जवाब में पाकिस्तानी झंडे को दिखा रही हों।
 
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कई समाचार आउटलेट्स ने मीम वेबसाइट के एक पुराने स्क्रीनशॉट के बारे में लिखा है जो हमारे यूजर इंटरफेस (वह स्थान जहां मनुष्यों और मशीनों के बीच पारस्परिक क्रिया होती है) के साथ असंगत है और यह 2017 की घटना है।
 
हमें इसका कोई सबूत नहीं मिला कि ये परिणाम कभी भी दिखाई दिए हैं। कई मीडिया रिपोट्र्स में यह बात सामने आई थी कि 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद गूगल पर टॉयलेट पेपर सर्च करने पर पाकिस्तानी झंडा दिखाई दे रहा था। सर्च रिजल्ट के स्क्रीन शॉट्स ट्विटर, इंस्टाग्राम और फोसबुक जैसे कई सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहे थे। 
0
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »