24 Apr 2024, 09:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में आग से दो लोगों की मौत, 50 अचेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 10:51AM | Updated Date: Feb 19 2019 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में एक सार्वजनिक स्रानागार में मंगलवार सुबह आग लग गई जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 50 लोग धुएं की वजह से अचेत हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी सोल से लगभग 240 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व शहर डाएगू स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल पर पुरुष स्रानागार में स्थानीय समयानुसार सुबह 07.11 बजे आग लग गयी।
 
करीब 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया था , लेकिन तब तक धुएं ने सात-मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्रानागार के अंदर 60 वर्ष के आसपास की उम्र के दो व्यक्ति मृत पाये गए । धुएं की वजह से करीब 50 लोग सांस न ले पाने के कारण अचेत हो गये की , जिन्हें बाद में नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गयी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »