26 Apr 2024, 05:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में तीन बच्चे सहित मृत पाई गई महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 10:24AM | Updated Date: Feb 19 2019 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकागो।  अमेरिका के मिडवेस्टर्न प्रांत में मिशिगन के ग्रामीण इलाके उत्तरी केंट काउंटी में सोमवार को अपराह्न में तीन बच्चे और एक महिला मृत पायी गयी। इन सभी की गोली लगने से मौत हुई है। 
 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार केंट काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले आयु वर्ग के थे, लेकिन उन्होंने आगे की जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि मृतकों की पहचान की की जा रही है।  
 
शेरिफ मिशेल ला जोये-यंग ने कहा कि घटना वाले स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये इस वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान की जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »