25 Apr 2024, 17:34:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल अजहर ने की नाइजीरिया में हुए आत्मघाती हमले की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 10:20AM | Updated Date: Feb 19 2019 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र तथा सुन्नी मुस्लिम समाज की दुनिया में सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थान अल-अजहर ने नाइजीरिया की एक मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघात हमले की निंदा की है। 
 
अल अजहर ने एक बयान जारी कर आतंकवाद के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास करने का आ’’ान किया और नाइजीरिया के लोगों और वहां की सरकार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 
पुलिस के अनुसार पूर्वोत्तर नाइजीरिया में मैदुगुरी स्थित एक मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 15 अन्य लोग घायल हो गए। इस वारदात में तीन हमलावर भी मारे गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »