25 Apr 2024, 16:58:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र : बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मी, एक आतंकवादी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 10:13AM | Updated Date: Feb 19 2019 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा।  मिस्र की राजधानी काहिरा में बम विस्फोट में सोमवार को दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए जबकि एक आतंकवादी भी इस घटना में मारा गया। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि काहिरा के अल दर्ब अल अहमर जिले में पुलिसकर्मियों ने जब आतंकवादी को पकड़ा तो उसने खुद को बम से उड़ा दिया, जिसके कारण दो पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

 
मंत्रालय के अनुसार मारा गया आतंकवादी गिजा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस की गश्ती दल पर विस्फोटकों से हमले की कोशिश वाले वारदात में शामिल था और पुलिस ने इसी सिलसिले में जांच और तलाश अभियान चलाकर उसे घेरा, तो उसने खुद को बम से उड़ा लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »