29 Mar 2024, 02:57:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हिरासत में लिए गये रूसी नागरिक रिहा : नीदरलैंड दूतावास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 6:47PM | Updated Date: Feb 18 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम के हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह हिरासत में लिये गये रूस के दो नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। मॉस्को स्थित नीदरलैंड ने बताया कि रिहा किये गये रूसी नागरिक अब अपनी यात्रा जारी रखने के लिए स्वतंत्र हैं। दूतावास के अनुसार, एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर संपर्क करने के बाद हमें रूसी नागरिकों के हिरासत में लिये जाने की सूचना मिली।
 
हिरासत में लिए जाने के कुछ ही समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है और वे अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं। नोवाया गजेटा अखबार ने बताया कि उसकी संवाददाता एलेना मिलाशिना को मानवाधिकार संगठन मेमोरियल की एक कर्मचारी मिलाना बाखीवा के साथ सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार दोनों महिलाएं सीरियाई शरणार्थियों पर एक मानवाधिकार बैठक में भाग लेने की योजना बना रही थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »