19 Apr 2024, 14:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में गोलीबारी, छह की मौत तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 10:42AM | Updated Date: Feb 18 2019 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी के उपनगर इज्Þटापलापा में बदमाशों के एक गिरोह ने गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या कर दी तथा तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। अभियोजक दफ्तर ने रविवार को यह जानकारी दी। 
 
अभियोजक दफ्तर ने कहा, ‘‘इज्टापलापा के पड़ोसी शहर लॉस रेयेस कुल्हुआकन में गोलीबारी के कारण एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा दो महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। हमले के दौरान वे लोग सार्वजनिक स्थल पर थे।’’ 
 
अभियोजक दफ्तर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार एक कार में आए चार अपराधियों द्वारा गोलीबारी करने के दौरान पीड़ित शराब पी रहे थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। अभियोजक कार्यालय ने सामूहिक हत्या के संबंध में जांच शुरू कर दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »