24 Apr 2024, 18:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में लूटरों की गिरफ्त से 80 बंधक मुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 2:04PM | Updated Date: Feb 17 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया के सुरक्षाबलों ने उत्तरी पश्चिमी जामफारा प्रांत में हथियारबंद लूटरों द्वारा बंधक बनाए गये 80 लोगों को मुक्त करा लिया। नाइजीरिया सरकार ने एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जामफारा प्रांत की राजधानी गुसाऊ में वायुसेना के प्रवक्ता क्लेमेंट अबिदे ने बयान जारी कर कहा अपहृत लोगों में जाफराना प्रांत के कुछ समुदायों के पुरुष, महिला और बच्चे शामिल थे। पिछले सप्ताह अपहृत लोगों को मुक्त कराने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया गया। 

सैन्य अभियान के साथ-साथ सैनिक बाहर निकलने के सभी रास्तों पर भी नजर बनाए हुए थे। इससे हथियारबंद लूटेरों के हौंसले पस्त हो गये। प्रवक्ता ने कहा कि छह संदिग्ध लूटेरों और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान कुछ हथियार, आयुद्ध सामग्री को बरामद किया गया है। गिरफ्तार किये गये लूटेरों को जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »