25 Apr 2024, 02:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प और ड्यूक ने वेनेजुएला को लेकर प्रतिबद्धता जताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2019 11:44AM | Updated Date: Feb 14 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक मार्क्वेज ने  संयुक्त रूप से कहा कि वह वेनेजुएला में चल रहे राजनीतिक संकट को दूर करने के लिए एक साथ काम करने और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
 
संयुक्त बयान में बुधवार को कहा गया, ''अमेरिका और कोलंबिया वेनेजुएला में चल रहे लोकतांत्रिक और मानवीय संकट को दूर करने के लिए कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।'' दोनों देश वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुआइदो का पुरजोर समर्थन करते हैं और राष्ट्रपति गुआइदो को मान्यता देकर क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन करने के लिए दुनिया भर के सभी देशों से करते हैं। 
 
इससे पहले दिन में  ट्रम्प और ड्यूक ने व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में राष्ट्रपतियों ने वेनेजुएला को मानवीय सहायता की 'बड़ी' राशि भेजने का वादा किया। ट्रम्प ने यह स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि क्या अमेरिका पड़ोसी वेनेजुएला में चल रहे संकट के बीच कोलंबिया को अतिरिक्त सैनिक भेजेगा, उन्होंने संवाददाताओं से कहा हम देखेंगे। 
 
विपक्षी नेता गुआइदो ने 23 जनवरी को खुद को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया और अमेरिका तथा  कोलंबिया समेत कई लैटिन अमेरिकी देशों द्वारा इसे तुरंत मान्यता दी गई। वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के नेतृत्व को इस बीच रूस और चीन ने भी समर्थन दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »