24 Apr 2024, 00:51:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में गवर्नर के काफिले पर हमले में 12 सैनिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2019 10:55AM | Updated Date: Feb 13 2019 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

याओंडे। कैमरून के दो युद्धग्रस्त अंग्रेजी बोलने वाले क्षेत्रों में से एक दक्षिण-पश्चिम के गवर्नर के   काफिले पर मंगलवार को बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 12 सैनिक और एक पत्रकार घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना ने जारी बयान में कहा , ''कुंबा की यात्रा के दौरान गवर्नर ओकलिया बिलई पर अंबाजोनी (सशस्त्र अलगाववादियों) ने गोली चलायी। इस हमले में तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।'' 
 
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि काफिले पर हमला उस समय किया गया जब गवर्नर सोमवार को अस्पताल में आग के कारण मारे गये चार लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जा रहे थे। सेना के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमले में गवर्नर घायल नहीं हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि सरकारी बलों के नवंबर 2017 में सशस्त्र अलगाववादियों के साथ संघर्ष शुरू करने के बाद से 430,000 से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »