19 Apr 2024, 22:12:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘नसर’ का परीक्षण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2019 10:41AM | Updated Date: Feb 10 2019 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को सफलतापूर्वक सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘नसर’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सेना ने कहा कि यह आर्मी स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमान प्रशिक्षण अभ्यास के तहत किया गया। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक नसर की मारक क्षमता 70 किलोमीटर है और सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

इसमें उड़ान के दौरान परिवर्तनशीलता की गुंजाइश भी है। इस प्रक्षेपास्त्र का पिछले हफ्ते ही परीक्षण हो चुका है। सेना ने कहा कि यह अभ्यास का दूसरा दौर था जिसमें प्रक्षेपास्त्र के तकनीकी पहलुओं को जांचा गया। इसमें कहा गया कि यह हमारे पड़ोस में स्थित बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रणाली या ऐसी किसी दूसरी प्रणाली को सुनिश्चित रूप से भेदने में सक्षम है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »