20 Apr 2024, 18:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में आतंकवादी नेता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2019 10:55AM | Updated Date: Feb 9 2019 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया के सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दरना की प्रो-कायदा शुरा काउंसिल ऑफ मुजाहिद्दीन के वरिष्ठ आतंकवादी नेता को राजधानी त्रिपोली से 250 किलोमीटर दूर मिसुराटा में गिरफ्तार कर लिया।
 
लीबिया के गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने जानकारी दी, ‘‘मिसुराटा में सुरक्षाबलों ने दरना के आतंकवादी संगठन प्रो-कायदा शुरा काउंसिल ऑफ मुजाहिद्दीन के आंतकवादी अब्दुलगादेर अब्दुसलाम अज्जुज को गिरफ्तार कर लिया है।’’ 
 
सूत्र ने कहा, ‘‘मिसुराटा के बाहरी क्षेत्र में आंतकवादी अज्जुज की उपस्थिति की सूचना मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के अभियान चलाया गया।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘अज्जुज को गिरफ्तार कर उनकी पहचान कर ली गयी है। कई आतंकवादी मामलों वह सीधे शामिल थे।’’ शुरा काउंसिल के मुफ्ती अज्जुज को पूर्व शासन में भी 14 वर्ष की जेल हुई और 2008 में रिहाई हुई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »