28 Mar 2024, 20:35:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अरब सागर में तुर्की सेना के तैनाती विस्तार को संसद ने मंजूरी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 1:13PM | Updated Date: Feb 6 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। अदन की खाड़ी सोमालिया और अरब सागर में तुर्की सेना की तैनाती की अवधि को आगे बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को तुर्की संसद ने मंजूरी दे दी है। कतर संवाद समिति ने बताया कि संसद ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी और इसमें नौसेना की तैनाती अवधि को बढ़ाया जाएगा। यह विस्तार 10 फरवरी से प्रभावी होगा और अगले वर्ष तक रहेगा।

राष्ट्रपति की ओर से मंजूर इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सेना की तैनाती तुर्की के जहाजों और वाणिज्यिक वाहनों की सुरक्षा के लिए की गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि तुर्की नौसेना अंतरराष्ट्रीय सेनाओं के साथ समुद्र में जल दस्युओं और डकैतों तथा आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में हिस्सा लेती रही है और इसका मकसद समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित बनाना है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »