29 Mar 2024, 01:33:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन संसद में कश्मीर पर कार्यक्रम, भारतीय मीडिया को नहीं मिली एंट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 12:10PM | Updated Date: Feb 6 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में कश्मीर मुद्दे पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय मीडिया को प्रवेश न मिलने का मामला सामने आया है। यह कार्यक्रम हाउस ऑफ कॉमंस परिसर में सोमवार को आयोजित किया गया था, जिसे वैश्विक सम्मेलन बताया गया था। बावजूद इसके भारतीय मीडिया को प्रवेश नहीं करने दिया गया।
 
कार्यक्रम को एक खुला (ओपन) कार्यक्रम बताया गया था, जिसे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संबोधित किया था। यह सम्मेलन कश्मीर के विषय पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पैदा हुए कंजरवेटिव सांसद रहमान चिश्ती ने की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »