28 Mar 2024, 14:33:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया के दक्षिण क्षेत्र में 40 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 6:19PM | Updated Date: Feb 5 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा एजेंसी (एनआईएसए) ने मंगलवार को कहा कि देश के दक्षिण  हिस्से में सुरक्षाबलों ने अल शबाब के 40 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शबेले के निचले क्षेत्र के फारसोले गांव में शनिवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।
 
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने देश के मध्य और दक्षिण क्षेत्र में अल शबाब और अल-कायदा-संबद्ध समूह के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। आतंकवादी समूह ने सोमवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक शॉपिंग मॉल पर  कार बम हमले किया था। इसमे 12 लोग मारे गये और नौ अन्य घायल  हो गए थे। अफ्रीकी  संघ मिशन द्वारा समर्थित सोमालिया के राष्ट्रीय सशस्त्र बल ने अगस्त 2011  में राजधानी मोगादिशु से अल-शबाब को खदेड़ दिया था।  यह आतंकवादी समूह अब भी  देश के दक्षिणी क्षेत्रों में सक्रिय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »