28 Mar 2024, 17:45:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बांध हादसे में मृतकों की संख्या 134 पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 2:46PM | Updated Date: Feb 5 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील में जनवरी के अंत हुये बांध हादसे में मृतकों की संख्या 134 पहुंच गई है जिनमें से 120 की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य मिनास गेरैस के ग्रामीण कस्बा ब्रूमाडिन्हो में एक बड़ी खनन कंपनी ‘वाले’ के स्वामित्व वाला बांध 25 जनवरी ढह गया था। मृतको का आंकड़ा 300 भी छू सकता है क्योंकि करीब 200 लोग अभी भी लापता हैं।
बचाव कर्मियों ने पीड़तिों का पता लगाने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए सोमवार दोपहर को खुदाई करने वाली बड़ी मशीनों की भी मदद ली। बांध की सुरक्षा को प्रमाणित करने के मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »