19 Apr 2024, 20:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथियोपिया: सड़क हादसे में सात की मौत, 24 लोग गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2019 11:30AM | Updated Date: Feb 1 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदीस अबाबा। इथियोपिया के उत्तरी हिस्से में क्षेत्रीय प्रांत अमहारा में एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी। इथियोपिया के एक आधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अमहारा प्रांत के जामा जिले के प्रमुख यातायात निरीक्षक तसेफवे नेगा ने जारी एक बयान में कहा कि दुर्घटना गुरुवार सुबह उस समय हुई जब 31 लोगों को लेकर जा रहा एक ट्रक 60 मीटर गहरे गढ़े में गिर गया जिससे सात लोगों की मौत हो गई।
 
नेगा ने कहा कि घायल हुए 24 लोगों में से कुछ को गंभीर चोटें आयी हैं। घायलों का नजदीकी चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पाया कि दुर्घटना का कारण ट्रक में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »