19 Apr 2024, 23:13:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में डेंगू से दो की मौत, करीब 3,700 पीड़ित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 4:37PM | Updated Date: Jan 29 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में जनवरी के पहले तीन सप्ताह के अंदर ही डेंगू वायरस से दो लोगों की मौत हो गई और 3,700 से अधिक लोग इससे संक्रमित पाए गए। महामारी विज्ञान से संबंधित विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। देश में शुक्रवार तक डेंगू वायरस से संक्रमण के 3,743 मामले दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा मामले कोलंबो में दर्ज किए गए, इसके बाद जाफना और कोलंबो के बाहरी क्षेत्र स्थित गम्पाहा का नंबर है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों से तेज बुखार होने, बार-बार उल्टी आने, पेट में दर्द होने, चक्कर आने और मूत्र संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लेने का आग्रह किया है।

विभाग ने बताया कि बुखार से पीड़ित सभी रोगियों को आराम करने की जरूरत है और उन्हें स्कूल या काम पर जाने से बचना चाहिए। विभाग के अनुसार डेंगू का बुखार घातक हो सकता है। पिछले वर्ष डेंगू वायरस से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 48,000 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए थे। इसके बाद राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई ने श्रीलंका के कई जिलों में डेंगू वायरस के उत्पन्न होने से रोकने के लिए कई कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »