19 Apr 2024, 16:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बांध हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 11:34AM | Updated Date: Jan 29 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरियो। ब्राजील के दक्षिणपूर्वी मिनास गेराइस प्रांत में खनन बांध हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी है। ब्रूमाडिन्हो शहर में देश की सबसे बड़ी खनन कंपनी ब्राजीलियन माइनिंग कॉरपोरेशन वेले का यह बांध शुक्रवार को टूट गया।
 
राहत एवं बचावकर्मी पीड़ितों की सहायता में जुटे हुए हैं लेकिन तीन दिन बाद इस हादसे में लोगों के जिंदा बचने की संभावना काफी कम है। सूत्रों के अनुसार 279 लोग अब भी लापता है और जिनमें से आधे वेले खनन कंपनी के कर्मचारी हैं। इस इलाके के कुछ निवासी भी हादसे के बाद से लापता हैं। बांध टूटने के समय बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के कैफेटेरिया में भोजन कर रहे थे। इजरायल के राहत एवं बचाव कर्मियों का दल मदद के लिए रविवार को यहां पहुंच गया। बचाव दल में 136 सदस्यों के साथ खोजी कुत्ते और 16 टन अन्य उपकरण भी शामिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »