25 Apr 2024, 21:02:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में एक हमले में पांच पुलिस अधिकारी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 10:45AM | Updated Date: Jan 29 2019 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टन। अमेरिका के टेक्सास में स्टन शहर के दक्षिण-पूर्वी आवासीय क्षेत्र में एक हमले में पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गये, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस विभाग ने सोमवार शाम इसकी पुष्टि की।  पुलिस ने लोगों से इस क्षेत्र में जाने से बचने का अनुरोध किया क्योंकि यहां अभी भी गोली चलने की आशंका है। 
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास के स्टन शहर में पांच पुलिस अधिकारियों पर कथित रूप से गोली मारने वाले आरोपियों को उनके घर में घेराबंदी की गयी है। रिपोर्ट में बताया गया कि जिन पांच अधिकारियों को गोली मारी गई वे वारंट तामिल करने गये थे। स्टन के पुलिस विभाग ने पुष्टि की कि पांच अधिकारियों को गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »