19 Apr 2024, 09:10:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुइदो ने सरकारी खातों को नियंत्रण में लेने के आदेश दिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 10:43AM | Updated Date: Jan 29 2019 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराकास। वेनेजुएला के विपक्षी नेता एवं खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने वाले जुआन गुआइदो ने सोमवार को सरकारी खातों को वैध प्राधिकारियों के नियंत्रण में लेने के आदेश दिए।
 
गुआइदो ने ट्वीट कर कहा, ''मैंने गणराज्य के खातों को वेनेजुएला राज्य एवं इसके वैध प्राधिकारियों के नियंत्रण में  स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं ताकि लगातार हो रही लूट की घटना से बचा जा सके और वेनेजुएला के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए धन आवंटित किया जा सके।'' 
 
उन्होंने यह भी कहा कि वह विपक्षी नियंत्रित नेशनल असेंबली जिसके वह प्रमुख हैं से इन संसाधनों पर अधिक पारदर्शिता एवं नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक उपाय करने के लिए कहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »