29 Mar 2024, 07:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के सिनाई में दो आतंकवादी मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 10:55AM | Updated Date: Jan 28 2019 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र की सेना ने उत्तरी सिनाई प्रांत में हवाई हमला करके दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। मिस्र की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता तामेर अल-रेफई ने कहा कि आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये हवाई हमले में दो आतंकवादियों की मौत हुई है। 
 
बयान के अनुसार आतंकवादी ठिकाने पर आतंकवादियों के जमा होने की खुफिया सूचना की पुष्टि के बाद ही इस हमले को अंजाम दिया गया। सेना के प्रवक्ता ने आतंकवादियों के नामों का जिक्र नहीं किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »