29 Mar 2024, 14:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बांध हादसे में मृतकों की संख्या 58 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 10:54AM | Updated Date: Jan 28 2019 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील के दक्षिण पूर्व में स्थित मिनास गेराइस प्रांत में बांध टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है और लगभग 305 लोग लापता हैं। मिनास गेराइस प्रांत की आपात सेवा ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। आपात सेवा ने बताया कि 19 मृतकों की पहचान कर ली गयी है।
 
देश की सबसे बड़ी खनन कंपनी ब्राजिलियन माइनिंग कॉरपोरेशन वेले का यह बांध शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजे के बाद टूटा। ब्राजील की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने वेले कंपनी पर 6.65 करोड़ डॉलर का शुरुआती जुर्माना लगाया है। वेले कंपनी के आकंड़ो के अनुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में बांध टूटने के समय 427 लोग मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »