26 Apr 2024, 03:46:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में बांध ढहने से मची तबाही, 40 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2019 10:44AM | Updated Date: Jan 27 2019 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व ब्राजील में एक खदान के पास स्थित बांध के ढह जाने से मची तबाही में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग लापता हैं। इनमें से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ब्राजील के मिनास गेरेस राज्य में बेलो होरिजोंटो शहर के पास वेल खदान में शुक्रवार को यह आपदा आई। बांध ढहने से समूचे इलाके में गाद से भरी बाढ़ आ गई और ब्रुमाडिनो शहर के आस-पास के खेत इसकी जद में आ गए। शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया, क्योंकि बांध ढहने से निकला गाद इमारतों में भर गया है।
 
रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। कई लापता लोगों के परिजन अपनों की तलाश में लगे हैं। राज्य के गवर्नर रोमेयू जेमा ने वादा किया है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। खदान का स्वामित्व ब्राजील की कंपनी 'वेल' के पास है जो इसका संचालन भी करती है। 
 
जब बांध ध्वस्त हुआ, तब कर्मचारी भोजन कर रहे थे। देखते ही देखते पूरा ढांचा ध्वस्त हो गया और हर तरफ केवल मलबा नजर आने लगा। कंपनी के अधिकारियों ने भी कहा कि करीब 100 कर्मचारी सुरक्षित मिल गए हैं, लेकिन शनिवार को ही कंपनी ने एक बयान में कहा कि 200 कर्मचारी अब तक लापता हैं, जबकि दमकल अधिकारियों ने यह संख्या करीब 300 बताई है। राज्य के दमकल सेवा के अधिकारी कर्नल एडगार्ड एस्टावाओ ने पत्रकारों से कहा, '23 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 40 शव निकाले जा चुके है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 296 लोग लापता हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »