25 Apr 2024, 04:39:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा बैंक में बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां, पांच की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2019 3:27PM | Updated Date: Jan 25 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने बुधवार को एक बैंक में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें पांच लोगो की मौत हो गई। स्पेशल विपन्स एंड टैक्टिस टीम (स्वाट)ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेबरिंग क्षेत्र के पुलिस प्रमुख कार्ल हांगलुंड ने बताया कि बंदूकधारी ने ‘सनट्रस्ट बैंक’ में घुसकर गोलीबारी की और इसके बाद उसने फोन पर पुलिस को इस घटना की जानकारी भी दी।

 
उसकी पहचान सबरिंग निवासी जेफेन शावर (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आत्मसर्मपण करने को कहा लेकिन वह बैंक में छिपा रहा। हमलावर के बाहर नहीं आने पर स्वाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। स्वाट पुलिस ने मौके से पांच शव बरामद किये। संघीय जांच ब्यूरो(एफबीआई),पुलिस के साथ संयुक्त रुप से मामले की जांच कर रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »