29 Mar 2024, 07:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2019 11:27AM | Updated Date: Jan 24 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

याओंडे। मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में गोओंडेरे-टोबरो हाईवे पर बुधवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में बच्चों समेत करीब 20 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक एक बस से टकरा गया। 
 
इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज गोओंडेरे के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। कैमरून के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रत्येक वर्ष कम से कम 1200 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »