28 Mar 2024, 17:17:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप टॉवर मॉस्को वार्ता पर बयान से पीछे हटे गुलियानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 1:54PM | Updated Date: Jan 22 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रुडोल्फ गुलियानी मॉस्को में ट्रम्प टावर बनाने की योजना के बारे में ट्रम्प और उनके पूर्व वकील माइकल कोहेन के बीच वार्ता को लेकर दिये गए अपने हालिया बयान से पीछे हट गए हैं। गुलियानी ने रविवार को नेशनल ब्रांडकास्टिंग कंपनी (एनबीसी) से कहा था कि रूस की राजधानी मास्को में प्रस्तावित ट्रम्प टॉवर परियोजना के बारे में चर्चा वर्ष 2016 के चुनाव के अंतिम दिन तक चली थी।

अमेरिकी मीडिया कंपनी पोलिटिको के अनुसार गुलियानी ने कहा, माइकल कोहेन और तत्कालीन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 2016 के अभियान के दौरान हुई बातचीत के बारे में दिए गया मेरा हालिया बयान काल्पनिक था। यह राष्ट्रपति के साथ हुई वार्ता पर आधारित नहीं था। मेरी टिप्पणियां ऐसी किसी भी वार्ता के वास्तविक समय या परिस्थितियों को लेकर नहीं की गई। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »