28 Mar 2024, 19:21:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान: बस और ट्रक की भिड़ंत से लगी आग, 26 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 11:04AM | Updated Date: Jan 22 2019 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बस और ट्रक के बीच भिड़ंत में 26 लोग मारे गए हैं, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 'डॉन' के मुताबिक, यह हादसा बलूचिस्तान के लासबेला जिले के हब तहसील में हुआ।
 
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर तब हुई जब वह 40 से अधिक सवारियों के साथ कराची से पंजगुर जा रही थी। टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, क्योंकि ट्रक में ईंधन रखा हुआ था। विशाल आग की लपटों ने बस और ट्रक को घेर लिया और दोनों वाहनों में बैठे लोग फंस गए। लासबेला के डिप्टी कमिश्नर शब्बीर मेंगल ने कहा, "हमने वाहन से 24 शव बरामद किए हैं। सभी जली हुई अवस्था में हैं।"
 
करीब 16 लोग घायल हुए हैं, उनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ’इदी’के बचावकर्मी बस से शेष शवों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे थे। ज्यादातर बरामद शव बुरी हालत में जले होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »