28 Mar 2024, 15:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको पाइपलाइन विस्फोट में मृतकों की संख्या हुई 85

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 12:08PM | Updated Date: Jan 21 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के हिडाल्गो प्रांत में तेल पाइपलाइन में विस्फोट की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गयी है जबकि 58 लोग घायल हैं। मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज एल्सोसेर ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इससे पहले दी गई जानकारी में 79 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। छह अन्य लोगों की मौत के बाद अब यह संख्या बढ़कर 85 हो गयी है। मेक्सिको के हिडाल्गो प्रांत में तेल की पाइपलाइन से तेल रिसाव हो रहा था, शनिवार को विस्फोट के समय स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पाइपलाइन से तेल चोरी कर रहे थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया। गौरतलब है कि हाल में मेक्सिको ईंधन के अभाव से जूझ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »