25 Apr 2024, 01:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में कार बम धमाका, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 11:59AM | Updated Date: Jan 21 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत वरदक की राजधानी मैदान शर में सोमवार को आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान विशेष बल के ठिकाने पर कार बम धमाके को अंजाम दिया। स्थानीय अधिकारी के अनुसार कार बम धमाके के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में हताहतों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।
 
सूत्रों के अनुसार, कार बम विस्फोट शहर के मुख्य द्वार के पास आज सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन इनकी संख्या काफी अधिक होने की आशंका है। सुरक्षा बलों ने एहतियातन इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। धमाके के बाद इलाके में काले धुएं का गुब्बार दिखायी दिया। 
 
कार बम धमाके के कुछ देर बाद तालिबान ने कार धमाके की जिम्मेदारी ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने स्थानीय मीडिया जानकारी दी कि तालिबान  ने एक कार बम के साथ सुरक्षा बल के अड्डे पर धावा बोला और सशस्त्र आतंकवादियों के दूसरे समूह ने इसके बाद तुरंत हमला बोल दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »