29 Mar 2024, 18:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला सैनिक ने किया पुरुष साथी का यौन शोषण, नहीं हुई कोई कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 10:33AM | Updated Date: Jan 21 2019 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्कशायर। इंग्लैंड के बर्कशायर में एक महिला ने नशे की हालत में पुरुष कर्मचारी के साथ यौन शोषण किया लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 25 वर्षीय कोरी एलिस होलमेस नाम की महिला सैनिक ने शराब के नशे में रात के 3 बजे अपने एक जूनियर पुरुष साथी के साथ यौन दुर्व्यवहार किया।
 
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिछले रविवार की है। सूत्रों ने बताया कि, घटना के समय पुरुष सैनिक ने मदद के लिए आवाज लगाई और इसके बाद अन्य सैनिक वहां पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि महिला सैनिक उसी रेजिमेंट से ताल्लुक रखती हैं जिससे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी जुड़े रहे हैं।
 
ब्रिटिश मीडिया में यह मुद्दा खूब गरमाया हुआ है। इस मामले में तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे है। कहा जा रहा है कि अगर यह हरकत किसी पुरुष कर्मचारी ने किया होता तो उसे तुरंत जेल भेज दिया जाता। लेकिन महिला होने के कारण उसे सिर्फ वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। हालांकि, पुरुष सैनिकों ने सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने का विरोध किया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »