29 Mar 2024, 17:17:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सरकारी शटडाउन को लेकर आज बड़ी घोषणा करेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 11:27AM | Updated Date: Jan 19 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह देश की दक्षिणी सीमा तथा आंशिक सरकारी शटडाउन को लेकर शनिवार को बड़ी घोषणा करेंगे। ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, “मैं कल अपराह्न तीन बजे देश की दक्षिणी सीमा पर मानवीय संकट तथा शटडाउन के संबंध में बड़ी घोषणा करूंगा।
 
उल्लेखनीय है कि ट्रम्प अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करने के लिए कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से 5.7 अरब डॉलर की मंजूर करने को कह रहे हैं, लेकिन डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने सीमा पर दीवार खड़ी करने के लिए राशि उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया है, जिसके कारण पिछले 28 दिनों से अमेरिका में शटडाउन जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »