29 Mar 2024, 00:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मारे गए लोगों की याद में कोलंबिया में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 2:23PM | Updated Date: Jan 18 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुक ने राजधानी में गुरुवार को बोगोटा में पुलिस अकादमी विस्फोट में मारे गए लोगों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पुलिस अकादमी पर कार बम से हमला किया गया था जिसमें 21 लोगों की मौत हो गयी और 68 अन्य घायल हो गये। मुख्य साजिशकर्ता  जोस आल्देमार रोजास रोड्रिगेज (56)भी हमले में मारा गया।
 
डुक ने पुलिस अकादमी पर हमले के बाद टेलीविजन के जरिये राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने देश की सीमाओं और शहरों की ओर आने वाले मार्गो की  सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने देश के नागरिकों से आतंकवाद के खतरे के खिलाफ एकजुट होने और हमले की जांच में मदद की अपील की।
 
डुक ने राष्ट्र के नाम संबोधन में हमले के साजिशकर्ता की पहचान का दावा किया और इससे जुड़े सभी लोगों को सजा दिलाने की बात भी कही। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार अपराधियों के गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करेगी। उन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वालों को इनाम देने की व्यवस्था शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »