26 Apr 2024, 03:33:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संसद में अविश्वास प्रस्ताव गिरने से निराशा हुई : सादिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2019 10:51AM | Updated Date: Jan 17 2019 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन के महापौर सादिक खान ने संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में थेरेसा मे सरकार के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के गिरने पर गहरी निराशा व्यक्त की है। खान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘बहुत निराशा हुई कि कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने राष्ट्र हित से ऊपर राजनैतिक हित को रखा।
 
सरकार को तत्काल अनुच्छेद 50 को वापस लेना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि लेबर पार्टी के सदस्य एवं विपक्ष के नेता जेरेमी कॉर्बिन द्वारा यूरोपीय संघ से बाहर निकलने वाली प्रक्रिया ब्रेक्जिट के मुद्दे पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में गिर गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »