29 Mar 2024, 18:39:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में बंदूकधारियों ने किया 36 यात्रियों को अगवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 12:34PM | Updated Date: Jan 16 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

याओन्डे। दक्षिण-पश्चिम कैमरून में बंदूकधारियों ने मंगलवार को ब्युएआ-कुंबा राजमार्ग से 36 यात्रियों को अगवा कर लिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी चालक सैमुएल असॉन्ग ने कहा, दो यात्री बसें कुम्बा से ब्युएआ के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान इडिकी गांव में बंदूकधारियों ने बसों को रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतरकर अपना परिचय पत्र देने को कहा। इसके बाद वे लोग सभी यात्रियों को एक अज्ञात जगह पर ले गए। उन लोगों ने बस चालकों को कुंबा बस अड्डा लौट जाने को कहा।” स्थानीय प्रशासन के अनुसार राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है और अगवा किये गए लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »