16 Apr 2024, 09:37:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के कोयला खान में विस्फोट, 19 मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 9:58AM | Updated Date: Jan 13 2019 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शी' आन। चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शानक्सी में एक कोयला खान में इसका एक हिस्सा गिरने से 19 मजदूर मारे गए तथा दो अन्य इसमें फंसे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार तड़के यह जानकारी दी। 
 
 रिपोर्ट के अनुसार शेन्मू शहर में बैजी माइनिंग कंपनी लिमिटेड के लाजीआगोऊ के कोयला खान में दुर्घटना हुई। दुर्घटना के समय खान में 87 मजदूर काम कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उनमें से 66 को सुरक्षित निकाल लिया गया। खान में फंसे दो मजदूरों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »