बेलग्रेड। मेसेडोनिया की संसद ने मिस्र के साथ 27 वर्षों से चले आ रहे विवाद पर विराम लगाते हुए संविधान संशोधन के जरिए अपने देश का नाम बदलकर रिपब्लिक ऑफ नार्थ मेसेडोनिया कर दिया।
संसद अध्यक्ष तलत शाफेरी ने शुक्रवार को मीडिया को कहा, ‘‘81 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया। सभी चार संविधान संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया।’’ मेसेडोनिया की 120 सदस्यीय संसद में इस संविधान संसोधन को पारित करने के लिए 80 सदस्यों के मतों की आवश्यकता थी।
मिस्र के प्रधानमंत्री एलेक्स सिप्रास ने नाम बदलने के बाद रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरन जेव को बधायी दी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने जून में एक समझौता किया था कि मेसेडोनिया संविधान संशोधन के जरिए अपने देश का नाम बदलकर रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसेडोनिया कर लेगा।