29 Mar 2024, 16:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई में भारतीय कामगारों से बोले राहुल - मैं मन की बात कहने नहीं सुनने आया हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 3:04PM | Updated Date: Jan 11 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंचे। यहां उन्‍होंने भारतीय कामगारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, आपको कई तरह की कठिनाईयां भी सहनी पड़ती हैं। राहुल ने कहा कि मैं अपने मन की बात कहने नहीं आया हूं बल्कि आपके मन की बात सुनने आया हूं, हम जहां भी आपकी मदद कर सकते हैं वहां आपका साथ देंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं आपको कहना चाहता कि हम आपके साथ खड़े हुए हैं। जो भी आपको चाहिए, जो भी आपकी मुश्किलें हैं, जहां भी हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपकी मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आपने हिंदुस्तान, हिंदुस्तान के प्रदेशों और गरीब जनता की मदद की और आपने यह शहर, जो पूरी दुनिया में महान है, दुबई को बनाने का काम किया। मैं आपको दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।
 
राहुल ने कहा कि किसी ने यहां कहा, बड़ा आदमी हमसे मिलने आया है। कोई बड़ा आदमी नहीं होता। मैं बिलकुल आप जैसा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आपने अपना खून, पसीना और समय इस शहर को, इस देश को बनाने के लिये दिया और आपने हिंदुस्तान की जनता का नाम रौशन किया है। इसके अलावा राहुल गांधी ने कई बिजनेसमैन से मुलाकात की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »